करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 20 सितम्बर 2017
इसमें जीरो हंगर प्रोग्राम, भूकंप आदि से संबंधित जानकारी दी गयी है. इसमें दी गयी जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
• बिहार के भागलपुर में इस परियोजना के तहत बनाया जा रहा बांध उद्घाटन से पहले ही बह गया - बटेश्वर गंगा पंप नहर परियोजना
• जिसने 18 सितम्बर 2017 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नई खुफिया व्यवस्था का संचालन शुरू किया है- राजनाथ सिंह
• जिस पोर्ट ट्रस्ट ने लगातार 11वीं बार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ जीता है- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट
• भारत ने एशिया मार्शल आर्ट खेलों में जितने पदक जीते हैं- चार
• परिवार कल्याण समिति गठित करने वाला देश का पहला राज्य है- त्रिपुरा
• जिस राज्य सरकार ने जल रक्षकों को 2500 रुपए प्रति माह का मानदेय देने का निर्णय किया है- हिमाचल प्रदेश
• जिस प्रदेश सरकार ने भूमि रिकार्ड को आधार के साथ जोड़ने की घोषणा की- उत्तर प्रदेश
• जिस देश की सरकार ने पूर्वोत्तर भारत में कौशल विकास केन्द्र के निर्माण की घोषणा की- सिंगापुर
• जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट जिस शहर में आयोजित किया जा रहा है- टोक्यो
• जिस भारतवंशी को ट्विटर ने अपने उत्पाद हेतु वरिष्ठ निदेशक नियुक्त किया- श्रीराम कृष्णन
• पूर्वोत्तंर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्व्तंत्र प्रभार) ने पहली पेंशन अदालत का उद्घाटन किया, उनका नाम है- डॉ. जितेन्द्र सिंह
• अमेरिका का वह स्थान जहां 7.1 तीव्रता के भूकंप में 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई – मेक्सिको
• उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में इनकी जन्मशती के अवसर पर स्मारक सिक्के जारी किये - डॉ. एम एस सुब्बुलक्ष्मी
• भारत में इस क्षेत्र से जीरो हंगर प्रोग्राम आरंभ किया जायेगा – गोरखपुर
• इन्हें हाल ही में एसएसबी का प्रमुख नियुक्त किया गया – रजनीकांत मिश्रा
EmoticonEmoticon