Friday, 5 October 2018

नोबल पुरस्कार 2018: चिकित्सा, रसायन, भौतिकी तथा शांति क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा

नोबल पुरस्कार 2018: चिकित्सा, रसायन, भौतिकी तथा शांति क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा

Nobel Prize 2018: Declaration of award winners in the field of medicine, chemistry, physics and peace

नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा 02 अक्टूबर 2018 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की इस बार भौतिकी का नोबेल तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड का नाम शामिल है. इस पुरस्कार में आधा भाग आर्थर अशकिन जबकि आधे भाग में से गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया है.

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2018

  • नोबेल पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को लेजर भौतिकी के फील्ड में अहम अविष्कार करने के लिए दिया गया है.
  • डोन्ना स्ट्रिकलैंड भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला वैज्ञानिक हैं.
  • आर्थर एश्किन अमेरिकन वैज्ञानिक हैं, जिनके ऑप्टिकल ट्वीजर्स और बायोलॉजिकल सिस्टम्स के संबंध में किए गए प्रयोगों को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने मान्यता दी है.
  • गेरार्ड मोरोउ (फ्रांस) और डोन्ना स्ट्रिकलैंड (कनाडा) को हाई-इंटेसिटी, अल्ट्रा शॉर्ट ऑप्टिकल पल्स को जेनरेट करने के तरीके के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है.
  • पिछले वर्ष भी भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों रेनर वीस, बैरी बैरिश और किप थ्रोन को दिया गया था. इन तीनों वैज्ञानिकों को गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
 रसायन का नोबेल पुरस्कार 2018
  • रसायन का नोबेल भी तीन लोगों को दिया गया जिसमें फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर का नाम शामिल है.
  • इसमें आधा भाग फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड को और आधे भाग में से जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर को सम्मानित किया जाएगा.
चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार 2018
  • इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में दो लोगों को सामूहिक तौर पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है.
  • जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो को कैंसर थेरपी की खोज के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है.
  • कैंसर की दुर्लभ बीमारी की इलाज के लिए दोनों वैज्ञानिकों ने ऐसी थेरपी विकसित की है.
  • इससे शरीर की कोशिकाओं में इम्यून सिस्टम को कैंसर ट्यूमर से लड़ने के लिए मजबूत बनाया जा सकेगा.
शांति में नोबेल पुरस्कार 2018
  • ओस्लो में नॉर्वे की कमेटी ओर से शांति पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है.
  • डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद  को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है.
  • इन दोनों का यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल होने के खिलाफ प्रयास में बड़ा योगदान रहा है.


EmoticonEmoticon