ICC अवॉर्ड्स 2021
- वनडे और टी-20 में बाबर आजम और रिजवान को खिताब, प्लेयर ऑफ द ईयर शाहीन ।
- हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ICC सालाना पुरस्कारों के जरिए सम्मानित करता है। सोमवार (24 January 2022) को ICC ने 2021 के बेस्ट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है।
- स्मृति मंधाना को ICC ने वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनाया है। यह अवॉर्ड मंधाना ने दूसरी बार अपने नाम किया है. वे इससे पहले साल 2018 में भी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर एवं सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी रह चुकी हैं.
- पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर हैं तो वहीं, पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
- टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पहले ही मोहम्मद रिजवान बन चुके हैं।
- शाहीन अफरीदी सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ दी ईयर हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया। शाहीन ने साल 2021 में 36 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 22.20 की जबरदस्त औसत के साथ 78 विकेट लिए। 51 रन देकर छह विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।